बिलासपुर, सितंबर, 22/2026
अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
आधी रात केक काट कर आतिशबाजी, स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच बांटी मिठाई और चाकलेट…
बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोमवार 21 सितंबर की रात 12 बजे राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ भव्य आतिशबाजी की गई और अमर अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

मंगलवार 22 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा वार्ड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और नर्सरी के बच्चों के बीच केक, चॉकलेट एवं मिष्ठान का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को अमर अग्रवाल के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विद्या विनोबा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल सदैव जनसेवा के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से उनके दीर्घायु जीवन, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र केसरवानी, गणेश रजक, जुगल अग्रवाल, मनजीत गोस्वामी, अभिजीत मित्रा, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, निक्कू वर्मा, सचिन कायरवार, प्रहलाद गोस्वामी, रामनाथ कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, अरविंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर22/09/2026अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आधी रात केक काट कर आतिशबाजी, स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच बांटी मिठाई और चाकलेट…
बिलासपुर22/09/2026सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने का मामला: भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR, सोशल मीडिया में वीडिया वायरल..
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
