• Fri. Sep 25th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम

बिलासपुर, सितंबर, 26/2026

राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम

बिलासपुर। राखी के दिन 28 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए पथराव और मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को बिलासपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और इस दौरान सोशल मीडिया पर अपने वीडियो भी वायरल कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो लोगों के बीच हुए व्यक्तिगत विवाद को कथित तौर पर धार्मिक रंग देकर शहर के शांतिपूर्ण माहौल को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी रामसिंह ठाकुर की तलाश की जा रही थी।

पन्ना जिले से हुई गिरफ्तारी

कोतवाली थाने के अपराध क्रमांक 489/2026 में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसिंह ठाकुर को ग्राम माकरी कुठार, थाना बृजपुर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी अपने मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर पर छिपा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रामसिंह ठाकुर के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कुल 6 एफआईआर दर्ज हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करता रहा आरोपी

फरारी के दौरान आरोपी के सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed