बिलासपुर, अक्टूबर, 08/2026
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव एवं रोटेरियन साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षकगण, VolunTeens टीम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता के लिए सुविधाओं से ज्यादा जरूरी है मेहनत, अनुशासन और पढ़ने की इच्छा। आप सभी खूब पढ़ें, अपने सपनों को बड़ा रखें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। रोटरी हमेशा आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन पियूष गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करना था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
