बिलासपुर // मंगलवार को जारी हुए छग सरकर के बजट को लेकर कांग्रेस की नगर महामंत्री ममता साहू ने बजट की सराहना करते हुए बजट को आम जनता व किसानों के हित का बजट बताया है । श्रीमती साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों से वादा निभाने में अड़चनें पैदा की थी । भूपेश सरकार ने इस अड़चन को दूर करते हुए बजट का प्रावधान किया और अब किसानों को बोनस के साथ पर्याप्त दाम मिल सकेगा। इसी तरह शिक्षाकर्मियों को 2 साल में संविलियन करने का बड़ा फैसला कांग्रेस की सरकार ही ले सकती है और इससे शिक्षा जगत का माहौल बेहतर होगा। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने आईआईएम और आईआईटी के प्रतिभावान बच्चों को सरकार की तरफ से पढ़ाने का फैसला करके पूरे देश में युवाओं के हक में खड़े होने की मिसाल कायम की है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि हम कांग्रेस जन ऐसे बजट को जनता के हित के लिए लाभकारी मानते हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
