बिलासपुर // छत्तीसगढ़ में एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 7 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अब कोरोना के कुल 9 एक्टिव केस हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी पॉजिटिव पाए गए मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले हैं। उन्हें एम्स लाने की तैयारी की जा रही है. राज्य सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है.
बतादें की ये सभी नए कोरोना पॉजिटिव केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं। बुधवार की रात सामने आया मरीज भी जमात से जुड़ा है । ऐसे में यह संशय़ बढ़ गया है कि दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाले लोगों के जरिए कोरोना पॉजिटिव केसेज फैल सकता है. इधर कटघोरा में जमात से जुड़े सभी लोगों के सैम्पल लिए जाने की कवायद तेज कर दी गई है. इन सात नए केसेज को जोड़ दे तो राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 18 मामले सामने आ गए हैं. हालांकि इससे पहले तक 9 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।वही नए सभी मरीजों को रायपुर के एम्स लाने की तैयारी चल रही है।रायपुर एम्स के अधीक्षक डॉ पिपरे को मौखिक रूप से जानकारी मिली है।एम्स में सभी मरीजों की इलाज के लिए तैयारी कर ली गई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
बिलासपुर24/09/2026स्कूल की नौकरी या तहसील की ड्यूटी ? नकल शाखा में शिक्षक की कथित तैनाती से उठे सवाल.. बिलासपुर में शिक्षक की अतिरिक्त ड्यूटी को लेकर जांच की मांग, आदेश से लेकर उपस्थिति और भुगतान तक उठे सवाल..
बिलासपुर23/09/2026बेलतरा विधानसभा को ₹18.67 करोड़ की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य-शिक्षा कार्यों का हुआ शुभारंभ… 5 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन..
राजनीति22/09/2026खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
