जांजगीर-चांपा के तत्कालीन कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक पर एक महिला ने रेप का मामला दर्ज दर्ज कराया है ,, पूर्व कलेक्टर ने पीड़ित महिला को एनजीओ में बड़ा काम दिलाने और उसके पति को प्रमोशन का प्रलोभन दे कर महिला को लिया था झांसे में ,,

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिले के तत्कालीन कलेक्टर रहे जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और एसपी से शिकायत की है , महिला के बयान व उस से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब जांच भी शुरू कर दी है ।
पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि एक महिला ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर पूर्व कलेक्टर पाठक के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट लिखाई है। पीड़ित का कहना है मि कलेक्टर पाठक ने उसे एनजीओ में बड़ा काम दिलाने का प्रलोभन देकर पहले अपने कार्यालय बुलाया फिर उसके साथ दफ्तर में ही बलात्कार किया ।इतना ही नही महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति को भी कॅरियर प्रमोशन के आश्वाशन दिया था। लेकिन उनका काम नही किया । यही वजह है कि हमे यह कदम उठाना पड़ा । फिलहाल पुलिस ने पूर्व कलेक्टर पाठक के खिलाफ धारा 376, 506, 509 के तहत जुर्म दर्ज किया है ।

फोटो और चैटिंग सहित कई तथ्यों के आधार पर हुई FIR …
पूर्व कलेक्टर के खिलाफ महिला को रिपोर्ट लिखाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि किसी कलेक्टर के खिलाफ इतना बड़ा आरोप लगाने के लिए पुलिस ने पर्याप्त आधार की मांग की थी। महिला द्वारा आधार बताया गया जिसमें कलेक्टर ने महिला के मोबाइल में चैटिंग कि थी। यहां तक कि प्राइवेट पार्ट के फ़ोटो भी मांगे गए थे , इसके अलावा और भी कई तथ्यों में कलेक्टर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे है। इन तथ्यों की पुलिस ने बारीकी से जांच की है। पुलिस ने ये सारे सबूतों को इकठ्ठा किया उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई ।
दबाव ना बने इसलिए उनके तबादले के बाद लिखाई रिपोर्ट …
पीड़ित महिला का कहना है कि मामला करीब एक महीने पहले का है, इस दौरान इसलिए रिपोर्ट नही लिखाई की वो जिले के कलेक्टर है और पद पर रहते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही हो पाती । उनके तबादले के बाद किसी का भी दबाव नही बना और इसलिए अब स्वतंत्र हो कर बिना डरे रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
