• Wed. Jun 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अखिल भारतीय किसान सभा 10 जून को देश भर में किसान विरोधी अध्यादेशों की प्रतियां जला कर करेगी विरोध प्रदर्शन ,,

छत्तीसगढ़ // अखिल भारतीय किसान सभा ने 10 जून को देशव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए तीन किसान विरोधी -जन विरोधी अध्यादेशों की प्रतियां जलाने का आव्हान किया है। कल 26 किसान संगठनों की राज्यव्यापी विरोध कार्यवाहियों में हिस्सा लेते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा की भी सभी इकाईयां पूरे देश के किसानों के साथ मिलकर इन अध्यादेशों की प्रतियां जलायेंगी। यह जानकारी छग किसान सभा के राज्य अध्यक्ष संजय पराते तथा महासचिव ऋषि गुप्ता ने दी।

उल्लेखनीय है कि कल के प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन का एक ज्वलंत मुद्दा इन अध्यादेशों का विरोध करना भी है।

आज जारी एक बयान में किसान सभा नेताओं ने कहा कि 3 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने मंडी कानून व आवश्यक वस्तु अधिनियम को खत्म करने तथा ठेका खेती को कानूनी दर्जा देने के लिए अध्यादेश जारी करने का जो फैसला किया है, उसने कृषि व्यापार करने वाली बड़ी कंपनियों तथा बड़े आढ़तियों के लिए किसान की लूट का रास्ता साफ़ कर दिया है। इस तरह सरकार न केवल खाद्यान्न तथा कृषि उपज खरीदी से लगभग पूरी तरह बाहर हो गयी है, बल्कि उसने न्यूनतम समर्थन मूल्य की बची-खुची संभावनाएं भी चौपट कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि ठेका खेती की देश मे इजाजत दिए जाने से किसानों के पुश्तैनी अधिकार छीन जाने का खतरा पैदा हो गया है। अब कॉर्पोरेट कंपनियां किसानों को अपनी मर्ज़ी और आवश्यकतानुसार खेती करने को बाध्य करेंगी। इससे छोटे किसान खेती-किसानी से बाहर जो जाएंगे और भूमिहीनता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त कर सारे प्रतिबंध उठाने से कालाबाजारी और जमाखोरी जायज हो जाएगी और नागरिकों की खाद्यान्न सुरक्षा भी संकट में पड़ जाएगी। देश भर में मंडियों को खत्म करने से किसान फसलों के वाजिब भाव से वंचित तो होंगे ही, मंडियों में काम करने वाले लाखों मजदूर भी बेरोजगार हो जाएंगे। किसान सभा नेताओं ने कहा कि ये तीनों अध्यादेश खेती-किसानी को बर्बाद करने वाले, किसानों को कार्पोरेटों का गुलाम बनाने वाले तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ध्वस्त करने वाले अध्यादेश हैं, जिन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
99 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed