बिलासपुर // छत्तीसगढ़ में एक वेब न्यूज पोर्टल में कोरोना वायरस से जुड़ी एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है खबर में बताया गया है कि एक महिला टीचर जो घर मे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करती है कोरोना वायरस से संक्रमित है और अब पढ़ने वाले बच्चों सहित उनके अभिभावकों को महिला टीचर के संपर्क में आने से संक्रमित होने का खतरा हो गया है । इस खबर पर बिलासपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नही है यह खबर पूरी तरह से गलत है । इस खबर से लोगो को भ्रमित होने की कोई जरूरत नही है।

बिलासपुर पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है की यह महिला 4 जून को झारखंड से अपनी कार से लौटी थी । 8 जून को उसका सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन संक्रमित महिला द्वारा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की खबर झूठी है। बच्चों को ट्यूशन महिला टीचर नहीं, बल्कि उसकी (भतीजी) इंजीनियरिंग की छात्रा पढ़ाती थी। उसे भी एहतियातन क्वारेंनटाइन किया गया है, इतना ही नहीं 40 बच्चों को पढ़ाने वाली बात भी पूरी तरह से झूठी है, छात्रा सिर्फ 4 बच्चों को ट्यूशन देती थी।

महिला टीचर पर हुई FIR ….
इस मामले में बिलासपुर एस पी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव निकली महिला टीचर के विगत 1 माह से 40 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली खबर पूरी तरह से अफवाह और भ्रामक है , आमजन को ऐसी अफवाहों वाली खबरों से बचना चाहिए , सोशल मीडिया में बिना तथ्य जाने कोई भी जानकारी या खबर पोस्ट नही करनी चाहिए । झारखंड से लौटने के बाद महिला टीचर के द्वारा अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने और शासन से जानकारी ना देने के मामले में सीपत थाने में FIR दर्ज की गई है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
बिलासपुर23/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…
