रतनपुर पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया ,,
32 लीटर शराब जब्त ,,
बिलासपुर // रतनपुर पुलिस ने सीस व खैरवार पारा में अवैध शराब बेचने वाले चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से 32 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त किया गया।
पुलिस के अनुसार रतनपुर थाना के प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर को मुखबिर से थाना क्षेत्र के ग्राम सीस व खैरवारपारा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, कोटा डीएसपी रश्मीत कौर के निर्देश पर टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने छिंद राम गोंड, रवि शंकर नेताम, दल्लू सिंह एवं शरद राज को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 लीटर कच्ची शराब अलग-अलग जरीकेन में रखा हुआ जप्त किया गया ।सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर प्रधान आरक्षक अजय चौरसिया, अनिल साहू आरक्षक छत्रपति दीक्षित , संजय यादव , राहुल जगत, नीलकमल राजपूत का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
