इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बदला बदला सा होगा ‘”लाल किले'” का नजारा ,,
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भीड़ एकत्र न करने और उत्सव के प्रसारण में तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया ,,
नई दिल्ली(शशि कोन्हेर)// इस बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यकम का नजारा पहले की तरह नहीं होगा। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर केंद्र, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश एवं परामर्श जारी किए हैं। अपने निर्देश में एमएचए ने सरकार के सभी विभागों, राज्यों, गवर्नर को समारोह में भीड़ एकत्र न करने एवं उत्सव के प्रसारण में तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है।
सबसे बड़ा बदलाव लाल किले पर होने वाले समारोह में देखने को मिलेगा। लाल किले पर होने वाले समारोह के बारे में गृह मंत्रालय ने कहा है कि ‘यहां सेना एवं दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश करेंगे। इसके बाद ध्वज फहराने का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी भाषण देंगे। पीएम के इस भाषण के बाद एक बार फिर राष्ट्रगान होगा। समारोह का समापन रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ने के साथ होगी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन का आयोजन होगा।’
Author Profile
Latest entries
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
बिलासपुर04/04/2026रेल विकास की नई पटरी: SECR ने 2025–26 में दिखाई जबरदस्त प्रगति यात्री सेवा से माल ढुलाई तक—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हर मोर्चे पर मारी बाजी
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
