• Sat. Jun 27th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिना प्रोसेस रेडी टू ईट का ठेका खत्म करने पर हाईकोर्ट का नोटिस ,,

बिना प्रोसेस रेडी टू ईट का ठेका खत्म करने पर हाईकोर्ट का नोटिस ,,

बिलासपुर // गड़बड़ी का आरोप लगाकर स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट फ़ूड का ठेका समाप्त करने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने राज्य शासन व अन्य को नोटिस जारी किया है।

आंगनबाड़ियों के लिए तैयार भोजन का ठेका स्व सहायता समूहों को दिया गया है। बेमेतरा जिले में बाल विकास विभाग के जिला प्रोग्राम अधिकारी ने स्व सहायता समूह को खाना बनाने के दौरान सफाई न होने, खाता बही मेंटेन न होने का उल्लेख करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। समूह की ओर से इसका जवाब दिया गया। लेकिन 3 दिसम्बर 2019 को समूह का ठेका बिना प्रक्रिया समाप्त कर दूसरे समूह को काम दे दिया गया। इसके खिलाफ समूह ने वकील आरके केशरवानी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनको अगस्त 2021 तक का ठेका मिला था। ठेका समाप्त करने के भी नियम तय किए गए हैं, लेकिन किसी नियम, प्रक्रिया का पालन किए बिना ठेका खत्म कर दूसरे समूह को दे दिया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
99 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed