बेरूत धमाका: अब तक 135 ने तोड़ा दम, पांच भारतीय जख्मी ,,

नई दिल्ली // लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में जर्मनी के दूत की मौत हो गई है। जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि विदेश मंत्रालय में काम कर रहीं एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला धमाके वाली जगह पर स्थित अपार्टमेंट में रहती थी। यह पहली जर्मन महिला है, जिसकी मौत बेरूत बंदरगाह पर हुए विनाशकारी धमाके में हुई। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, बेरूत धमाके में पांच भारतीय भी घायल हो गए हैं। राहत की बात है कि पांचों को मामूली चोटें आई हैं। बेरूत धमाके में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजार से अधिक लोग घायल हैं। पूरा बंदरगाह और आस-पास का इलाका तबाह हो गया है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन बेरूत पहुंचे हैं। लेबनान की मदद के लिए फ्रांस और अन्य देशों ने आपातकालीन सहायता और रेस्क्यू के लिए अपनी टीमें भेजी हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे लेबनान को अब फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की जरूरत होगी। लेबनानी सेना के बुलडोजर मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। बेरूत के ध्वस्त बंदरगाह के आसपास की सड़कों को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को मुहिम चलाई गई। लेबनान सरकार ने विनाशकारी विस्फोट की जांच करने का वादा किया है और पोर्ट अधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया है। बेरूत धमाका मंगलवार को हुआ था। बंदरगाह पर अमोनियम नाइट्रेट रखा था। इसमें ही धमाका हुआ है। अमोनियम नाइट्रेट में धमाके का असर कई सौ किलोमीटर तक देखने को मिला। इस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/06/2026बिलासपुर के हॉकी सितारे अवि मानिकपुरी को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि… बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : विजय केशरवानी…
Uncategorized16/06/2026करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…
छत्तीसगढ़15/06/2026सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त… 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से मंगाया प्रतिवेदन…
बिलासपुर15/06/2026भारती नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प: 1.5 करोड़ की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, विधायक अमर अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
