दुपट्टे से फंदा लगाकर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी ,,
पांच साल के बेटे ने बताया नाना-नानी को ,,
अंबिकापुर // बलरामपुर जिले के बरियो में पदस्थ महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। महिला की लाश उसके घर से बरामद की गई है। शनिवार देर रात हुई इस घटना की अब पुलिस जांच कर रही है। रविवार को महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला का नाम खुशबू सिंह बताया गया। खुशबू ने दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से बांधा और जान दे दी। महिला के पिता ने बताया कि साल 2013 में खुशबू की शादी मुंबई में रहने वाले पुनीत सिंह से हुई थी। सरकारी नौकरी की वजह से बेटी बलरामपुर में ही माता-पिता के साथ रहती थी। पति भी यहां आया करते थे। कोई अनबन जैसी बात नहीं थी। घटना से पहले रात में महिला ने परिजन के साथ खाना खाया और 5 साल के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। आधी रात को घबराया हुआ बच्चा अपने नाना-नानी के पास आकर बोला मम्मी को कुछ हो गया है। सभी घबराकर कमरे की तरफ गए तो देख सीलिंग पंखे से डॉ खुशबू लटकी हुई थी। इसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों और महिला के पति से पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized30/06/2025कृषि विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानों में दी दबिश… गड़बड़ी और लापरवाही पाए जाने पर थमाया नोटिस…
अपराध30/06/2025गैरेज मालिक पर कर्मचारी ने किया जानलेवा हमला… पुलिस मामला दर्ज कर युवक की कर रही तलाश…
प्रशासन29/06/2025अवैध रूप से भण्डारित लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली रेत जब्त…
अपराध27/06/2025पूर्व विधायक को फिरौती के लिए धमकी देने वाला बच्चू झा प्रयागराज से गिरफ्तार…