मुंबई: लोकल ट्रेन में वारदात के 14 साल बाद पीड़ित को पर्स सौंपा! रेलवे पुलिस ने जेबकतरे को धरदबोचा ,,
जेब से उड़ाए गए बटुए में 900 रुपये थे जिसमें 500 रुपये का एक ऐसा नोट भी था जो कि नोटबंदी में बंद हो चुका है, यह नोट बदला जाएगा ,,

मुंबई // ट्रेन में यदि कोई जेबकतरा बटुआ उड़ा ले जाए तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम होती है. और यदि पर्स मुंबई की लोकल ट्रेन की भारी भीड़ में उड़ा लिया जाए तो फिर पर्स को भूल जाने के अलावा कोई आशा करना व्यर्थ ही है. लेकिन मुंबई की ठसाठस भीड़ से भरी इसी लोकल ट्रेन में आपका जेब खाली कर दिया जाए और वह पर्स 14 साल बाद आपको मिल जाए तो..! यह आश्चर्यजनक वाकया सामने आया है. अपना बटुआ खोने वाले व्यक्ति को शासकीय रेलवे पुलिस ने उसका बटुआ उसे बुलाकर सौंप दिया है. उस बटुए में 900 रुपये थे जिसमें 500 का एक ऐसा नोट भी था जो कि नोटबंदी में बंद हो चुका है ।
मुंबई की लोकल ट्रेन में 14 साल पहले चोरी हुए बटुए को पुलिस ने ढूंढकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया है. बटुए में 900 रुपये थे. रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कहा कि 2006 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पनवेल लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय हेमंत पेडलकर का बटुआ खो गया था. इस साल अप्रैल में जीआरपी वाशी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका बटुआ मिल गया है।
हालांकि, तब लागू लॉकडाउन के कारण वह अपना बटुआ लेने नहीं जा सके. प्रतिबंध हटने के बाद पनवेल निवासी पेडलकर वाशी में जीआरपी कार्यालय गए और उसमें रखी राशि सहित अपना बटुआ लिया. पेडलकर ने बताया, ‘‘उस समय मेरे बटुए में 900 रुपये थे जिसमें 500 रुपये का पुराना नोट भी था जो बाद में विमुद्रीकरण के बाद बंद हो गया. वाशी जीआरपी ने मुझे 300 रुपये वापस कर दिए. उन्होंने स्टाम्प पेपर के काम के लिए 100 रुपये काट लिए और कहा कि बाकी के 500 रुपये नोट बदलने के बाद मिल जाएंगे । जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा कि पेडलकर का बटुआ चुराने वालों को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
