लॉकडाउन के बाद रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की दी मंजूरी ,, जानिए कहां से कहां तक चलेगी ट्रेने ,,
विज्ञापन …

लॉकडाउन के बाद पहली बार भारतीय रेल ने त्यौहार स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. यात्रियों की मांग पर पश्चिमी रेलवे ने गणेश उत्सव के लिए पांच ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है. ये सभी ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र के लिए चलेगी. बताया जा रहा है कि इस स्पेशल ट्रेन का किराया भी अलग होगा ।
कब-कब चलेगी ट्रेन …
पश्चिमी रेलवे ने बताया कि अहमदाबाद कुडल सप्ताहिक ट्रेन 18 और 25 अगस्त को चलेगा, जबकि यही ट्रेन रिटर्न में 19 और 26 अगस्त को आएगी. इसे अलावा रत्नागिरी और सावंतवाड़ी के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएगी ।
देना होगा स्पेशल किराया …
रेलवे ने बताया इन मार्ग पर जो ट्रेन चलाई जाएंगी, वो पूरी तरह रिजर्व होगी. इन ट्रेनों में यात्रा करने पर यात्रियों को स्पेशल किराया भी चुकाना होगा. इसके अलावा टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर किया जा सकता है ।
सुरक्षा के होंगे इंतजाम ….
रेलवे ने बताया कि इन सभी ट्रेनों में कोरोना के कारण सुरक्षा के इंतजाम होंगे. इसके अलावा, ट्रेन में यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. ट्रेन में यात्रियों को मास्क लगाना भी होगा ।
1 जून से शुरू हैं स्पेशल ट्रेन का परिचालन …
31 मई को लॉकडाउन 4.0 की समयसीमा खत्म हो जाने के बाद से यानी 1 जून से भारतीय रेलवे देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर चुकी है. इन ट्रेनों में सफर करने के लिए 22 मई से ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. इन ट्रेनों में सफर करने वाले 30 दिन पहले भी सीटों की बुकिंग करवा सकते हैं ।
विज्ञापन …

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
बिलासपुर04/08/2026भाजपा में युवाओ को तरहीज… भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी…
बिलासपुर04/08/2026बिलासपुर प्रेस क्लब में संविधान उल्लंघन पर सदस्यों का फूटा आक्रोश,, अध्यक्ष का प्रभार बदलने का प्रस्ताव रखा गया… करीब 150 सदस्यों की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,, पत्रकारों ने कलेक्टर व सहायक पंजीयक को सौंपा ज्ञापन…
