शिवरीनारायण के शबरी सेतू के ऊपर अभी भी बह रहा है महानदी का पानी, 36 घण्टे से मार्ग में आवागमन है बन्द … प्रशासन अलर्ट

शिवरीनारायण // शिवरीनारायण के शबरी सेतू के ऊपर अभी भी महानदी का पानी बह रहा है. अभी पुल से 2 से ढाई फ़ीट ऊपर पानी बह रहा है. इस तरह बीते 36 घण्टे से बिलासपुर-शिवरीनारायण-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग बंद है. बाढ़ के साथ ही मार्ग में फंसे लोगों को स्थानीय प्रशासन द्वारा मददपहुंचाई जा रही है. शिवरीनारायण में बाढ़ के हालात को देखते हुए कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने भी दौरा किया और राजस्व अमला को अलर्ट किया.
वहीं, स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को अलर्ट किया गया है, वहीं प्रभावित सौ लोगों को राहत शिविर में रखा गया है. शुक्रवार के लिहाज से शनिवार को महानदी का जल स्तर कम हुआ. कल 5 फ़ीट ऊपर पानी पुल के ऊपर बह रहा था. आज यह दोपहर तक 3 फ़ीट के आसपास आ गया और शाम के बाद रात में महानदी पुल से 2 से ढाई फ़ीट ऊपर बह रही है.
आज क्षेत्र में बारिश कम हुई, जिससे महानदी का जलस्तर कम हुआ. रविवार को बारिश बन्द हो गई तो महानदी के जलस्तर में काफी कमी आएगी, जिसके बाद दोपहर तक पुल से नीचे पानी आने की उम्मीद है. इसके बाद आवागमन शुरू हो सकता है.
फ़िलहाल, अभी शिवरीनारायण में शबरी सेतू से 2 से ढाई फ़ीट ऊपर महानदी का पानी बह रहा है. जलस्तर नहीं बढ़ने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.शिवरीनारायण नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ने बताया कि नपं के पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी लगातार सजग हैं और लोगों को राहत पहुंचाने जुटे हैं. प्रभावित लोगों को राहत शिविर में रखा गया है और मदद पहुंचाई जा रही है. उम्मीद है, जिस तरह आज महानदी का पानी कम हुआ है, कल शबरी सेतू से महानदी का पानी नीचे आ जाएगा.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
