सीपत थानेदार मान सिंह राठिया की कोरोना से मौत … एम्स रायपुर में सुबह तोड़ा दम
बिलासपुर // सीपत थानेदार मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी हालत बहुत खराब थी। कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक बन्द कर दिया था। सूत्रों के अनुसार आज तड़के सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया की रायपुर में निधन हो गया। मानसिंह को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत बहुत नाजुक थी। बताते चलें कि मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी थे। कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी जानकारी तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था। साथ ही पुलिस महकमा मानसिंह के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था।सूत्रों ने बताया कि मानसिंह को बचाना नामुमकिन हो गया। कोरोना के प्रकोप से बहुत ज्यादा पीड़ित थे। तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका है।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
