जम्मू-कश्मीर से लौटे सीआईएसएफ के 9 जवान रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव मिले, 32 के सैम्पल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए …
कोरबा // सीआईएसएफ के जम्मू-कश्मीर से लौटे जवानों में से 9 जवानों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। रैपिड टेस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पश्चात इन सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में कटघोरा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस कंवर ने बताया कि दीपका बैरक में आज 20 जवानों का एंटीजेन टेस्ट कराया गया है जिनमें से 9 की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इनके अलावा 32 जवानों आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए रायगढ़ स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज लैब भेजा जा रहा है। सैम्पल लिए हुए सभी जवानों को क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया है।
इधर दूसरी ओर सूत्रों के बताए अनुसार करीब 3 माह पहले कानून व्यवस्था के लिए सीआईएसएफ गेवरा-दीपका के 43 जवानों को जम्मू-कश्मीर बुलाया गया था। 1 सितंबर को इन सभी जवानों की वापसी हुई है। वापसी के बाद ये लोग क्वारेंटाइन रहने की बजाय दीपका क्षेत्र के बाजार में घूमे हंै। इनके टेस्ट कराए गए और रैपिड टेस्ट में 9 लोग पॉजीटिव आए हैं। सूत्र के मुताबिक जिन लोगों की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट में पॉजीटिव नहीं आई है, वे खुद को बताने के लिए क्वारेंटाइन तो हंै लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आने की वजह से कुछ लोग बाजार में घूमते नजर आए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि जिन 32 लोगों के सैम्पल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा गया है, वे खुद को आइसोलेट रखे हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
