कॉन्ट्रेक्टर और ट्रांसपोर्टर के यहां जीएसटी का छापा…खंगाल रहे दस्तावेज …
कोरबा // कांट्रेक्ट और ट्रांसपोर्टर आरकेटीसी के ठिकाने पर जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। रायपुर से आई लगभग 10 सदस्यीय टीम के सदस्यगण सुबह से जीएसटी के दफ्तर व ठिकाने पर पहुंचकर कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे है। जांच-पड़ताल का यह सिलसिला देर शाम तक जारी है। याद रहे कि पिछले महिनों में ही आरकेटीसी के ठिकानों पर दबिश देकर बड़े पैमाने पर भंडारित रेत और वाहन की जब्ती की गई थी। वही आरकेटीसी कंपनी के संचालक कांग्रेस के एक मंत्री के समर्थक माने जाते है। कांग्रेस सरकार में जिस कदर समर्थकों पर कार्रवाई की जा रही है उससे चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के मुताबिक आरकेटीसी के विरूद्ध जांच का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। इससे पहले सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शहर के बड़े कबाड़ियों के यहां भी कर चोरी की शिकायत पर दबिश दी थी। सेंट्रल जीएसटी की इस तरह की कार्यवाही से दूसरे बड़े कारोबारियों में हड़कम्प मची हुई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/08/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में वितरित की 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन बोतलें…
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
