बिलासपुर // छग प्रदेश भाजयुमो के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने दूरभाष के माध्यम से मरवाही क्षेत्र की जनता से चर्चा की, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ किसानों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं जिले के विभिन्न पदाधिकारियों से आगामी मरवाही पेंड्रा विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ पर गहन मंथन किया व चर्चा की ,साथ ही मरवाही जिले की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली व कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की क्योंकि कोरोना महामारी में विशेष लॉकडाउन के चलते वह आवश्यक सामाजिक दूरी के कारण वह जमीन पर नहीं आ पा रहे हैं परंतु अन्य सभी संभव माध्यमों से कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व जनता से श्री जूदेव जुड़े रहने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं ! साथ ही कार्यकर्ताओं को यह हिदायत भी दी कि वह इस महामारी के काल पर भीड़ के रूप में एकत्र ना हो व सामाजिक दूरी बनाए रख पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा के पक्ष पर मतदान कराने की कोशिश करें! ज्ञात रहे इसके पूर्व भी जुदेव मरवाही विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रमुख रह चुके हैं जिसका लाभ भाजपा को इस क्षेत्र में मिलता दिख रहा है! इस दूरभाष वार्ता के कार्यक्रम में उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही भाजपा के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, नीरज जैन ,बृजलाल राठौर ,समीरा पैकरा व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से फोन पर बात की! यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धनंजय गोस्वामी ने मीडिया को दी ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
