बिलासपुर // छ.ग. के शासन के सामान्य प्रशासन द्वारा डाॅ.बी.आर.अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर को ‘‘संविधान दिवस’’ मनाए जाने संबंधी निर्देश दिये गये है।
डाॅ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था। आदेश के अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 26 नवम्बर 2020 को संविधान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सुझाये गये विभिन्न दिशा निर्देशों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना इत्यादि सुरक्षात्मक तरीके अपनाकर एवं पब्लिक गैदरिंग से बचते हुए 26 नवम्बर 2020 को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना को अपने कार्यालय में पढ़ने कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
