भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की सराहना… सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य के लिए तीन पुलिसकर्मियों को अवॉर्ड… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई…
रायपुर (शशि कोन्हेर)// भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की प्रशंसा की गई है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के एसआई एसएन सिंह चौधरी, कॉन्स्टेबल काशी राम बरेठ, कॉन्स्टेबल उपेंद्र सिंह ठाकुर को बेहतर कार्य हेतु अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उक्त अवॉर्ड सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य के लिए दिया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली पर अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रही है और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति संकल्पित है ।
उल्लेखनीय है कि नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी ) द्वारा सीसीटीएनएस की गुड प्रैक्टिस पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राज्यों द्वारा सीसीटीएनएस में किये गए अभिनव कार्यों पर प्रजेंटेशन दिया गया। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के नवाचार ‘स्पीच टू टेक्स्ट’ की सराहना की गई। इसमें जानकारी दी गई कि यदि किसी कर्मचारी को टाईपिंग नहीं आती है तो ‘स्पीच टू टेक्स्ट’ के माध्यम से बोलकर ही टेक्स्ट एवं एफआईआर भी टाईप की जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
