• Wed. Feb 11th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संपूर्ण जिले में रहेगा लॉकडाउन… कलेक्टर ने लिया निर्णय… नागरिकों से की अपील जन सहयोग से कोरोना रोकने मिली थी सफलता इस बार भी करे सहयोग…

दुर्ग 2 अप्रैल // छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को परिस्थितियों को देखते हुए लॉक डाउन लगाने का अधिकार दिया था। जिसके बाद आज दुर्ग जिले में लॉक डाउन लगाने कलेक्टर ने निर्णय लिया है। प्रदेश में सबसे पहले लॉकडाउन दुर्ग जिले में ही लगा है। जिले में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का लगाने का फैसला लिया है। जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम लोगो से अपील की है कि जिले में बढ़ते कोरोना वायरस को रोकने यह कदम बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए।

इसके लिए प्रशासन के साथ आम जनता का भी सहयोग बहुत ही जरुरी है। इसके पहले जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *