देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन… केन्द्र की मोदी सरकार के लिए कोरोना आपदा ”पैसा कमाने का अवसर है…
नेहरू चौक पेट्रोल पंप में प्रदर्शन कर नगर विधायक ने दर्ज कराया विरोध…
नगर विधायक ने मोदी सरकार से पुछा – जब एक देश – एक टैक्स है तो पेट्रोल, डीजल को जीएसटी से बाहर क्यों रखा…
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर कांग्रेस के द्वारा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप के सामने तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए कोरोना आपदा ‘पैसा कमाने का अवसर है। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि ‘आज जब जनता कोरोना वायरस के संकट से त्रस्त है. महंगाई बढ़ती जा रही है. लोग भूखों मर रहे हैं. पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्र सरकार ने लगातार शुल्क बढ़ा रही है, पेट्रोल 100 रूपये तक पहुंच गया है।
केन्द्र की मोदी सरकार के लिए कोरोना आपदा ”पैसा कमाने का अवसर है…
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि, ‘जैसा मोदी जी कहते हैं आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना वायरस आपदा में अवसर है, पैसा कमाने के लिए पेट्रोल एवं डीजल महंगा, हर चीज में भ्रष्टाचार, हो रहा है, वर्ष 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार ने शपथ ली तब पेट्रोल का भाव लगभग 72 रुपये प्रति लीटर था और अब पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो गई है. नगर विधायक ने केन्द्र सरकार से मांग की कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम कम होने का पूरा फायदा जनता को दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘केन्द्र सरकार को केंद्रीय आबकारी शुल्क कम करना चाहिए ‘जब से मोदीजी आए हैं, तब से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही है, ज्यादा शुल्क लगने लगा है।

नेहरू चौक पेट्रोल पंप में प्रदर्शन कर नगर विधायक ने दर्ज कराया विरोध…
नगर विधायक ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने पिछले 7 साल में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें आज 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं।’ इस दौरान चंद्र प्रदीप बाजपाई, पंकज सिंह, मोती थावरानी, टाटा महाराज, बप्पी भंडारी, धर्मेश शर्मा, राकेश शर्मा, शेख अययुब, पार्षद रामा बघेल, समीर अहमद काशी रात्रे, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, सतीश गोयल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर संगठन, पदाधिकारीगण शामिल हुए।
(साभार हमर देश हमर प्रदेश)
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
