अपराध पर प्रशासन का बुलडोजर… बिलासपुर में पहली बार कार्रवाई… हत्या के आरोपियों ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया था मकान… प्रशासन ने ढहाया…
बिलासपुर, फरवरी, 19/2024
बिलासपुर में अपराध पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे अब जमीदोज कर दिया गया है। बिलासपुर में पहली बार है जब अपराध पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।
पिछले दिनों अटल चौक खमतराई में हुए हत्याकांड के बाद अब सरकार ने ये एक्शन लिया है। यही वजह है कि सोमवार की सुबह नगर निगम बिलासपुर ने आरोपियों के अवैध निर्माण को पूरी तरह से ढहा दिया है। इस से पहले निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण तोड़ने नोटिस जारी किया था। दरअसल नगर निगम ने प्रदेश में अपराध को कम करने के लिए लगातार विभिन्न प्रयास करने की दिशा में पहल की है यही वजह है कि अब अपराधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के अवैध निर्माण को भी ढहाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दे की बीते दिनों सरकंडा के खमतराई में पांच युवकों ने मिलकर क्षेत्र के ही युवक पंकज उपाध्याय की निर्मम हत्या कर दी थी, और एक अन्य साथी को लहुलुहान कर दिया था। हत्या का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। जिसके बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। मृतक के परिजनों ने डिप्टी सीएम अरुण साव से फोन पर बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की थी। डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिसके बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण और निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। उसी के अनुपालन में आज आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमीदोज कर दिया गया।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
