• Sat. Jul 27th, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

हार के बाद कांग्रेस एक्शन मोड पर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को जारी हुआ नोटिस…

हार के बाद कांग्रेस एक्शन मोड पर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को जारी हुआ नोटिस…

रायपुर/बिलासपुर, 092023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस नेता अब अपनी पार्टी के नेताओ पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं और तरह तरह के आरोप लगा रहे है। जिसकी वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसी मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बृहस्पत सिंह ने पीसीसी प्रभारी सैलजा पर आरोप लगाया था इसलिए यह नोटिस कांग्रेस ने जारी किया है। नोटिस पर 3 दिनो में जवाब देना होगा। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस में कहा गया है की…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम उपरांत आपके द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप समाचार पत्रों एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। आपके द्वारा लगाये गये आरोप से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है. जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय है।

मान, प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *