ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय… जानिए कौन है विष्णुदेव साय..
रायपुर, दिसंबर, 10/2023
छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। इस बार मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग से है। भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ पर मुहर लगा दी है। विधायक दल की बैठक में इस बात पर सहमति बनी है।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता बैठक में मौजूद हैंं। इससे पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ पर्यवेक्षकों ने चर्चा की। दूसरी तरफ, ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर रहे हैं।
जानिए नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में…
विष्णु देव साईं का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साय और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को हुआ। पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव, भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
उनकी रुचि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों की सेवा करने तथा बीमार लोगों के इलाज में रुचि लेने में है।
विष्णु देव साय के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए।
1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)
1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए
1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति
2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय
2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य
5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति
2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)
31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति
2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)
9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री
5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय
Author Profile

Latest entries
चिकित्सा26/04/2025बिना दवा रोग मुक्त… आरोग्य कलश की आधुनिक चिकित्सा पद्धति MHRS से बीमारियों का बिना दवा उपचार..
अन्य26/04/2025दीपका के मुस्लिम समाज ने किया पहलगाम हमले का विरोध… हाथों में काली पट्टी बांध अदा की गई नमाज…
प्रशासन25/04/2025बिलासपुर : बिना अनुमति 2 मंजिला भवन का अवैध निर्माण… निगम ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब… इसी जमीन पर बिना अनुमति पेड़ काटने पर भूमि स्वामी को SDM ने जारी किया था नोटिस…
प्रशासन24/04/2025मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: बिलासपुर से 775 यात्रियों का पहला जत्था रवाना… यात्री पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे…
