सद्भावना मैच में बिलासपुर प्रेस क्लब और सेकेण्ड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब सिरगिट्टी के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला…
खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण:- धरमलाल कौशिक
बिलासपुर, फरवरी, 25/2024

रविवार को सेकेंड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब सिरगिट्टी के तत्वावधान में स्थानीय बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में सद्भावना मैच खेला गया। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब और आयोजक कमेटी सेकेंड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब के मध्य सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। यहां बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी मे खेल भावना का होना जरूरी है, वही खेल के माध्यम से ही स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

इससे पहले दोनो टीम के कप्तान ने बिल्हा विधायक का खेल के मैदान में पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।खेल के दौरान अतिथि धरमलाल कौशिक ने बैटिंग भी की। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली एवं आयोजक समिति से मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब और आयोजक समिति के खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे। मैच में आयोजक समिति ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सद्भावना मैच को अपने नाम किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
