क्रिकेट टूर्नामेंट 15 फरवरी से… यूथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से व्यापारियों के लिए क्रिक्रेट मैच का आयोजन… राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में फ्लड लाइट में होगा मैच…
बिलासपुर, फरवरी, 13/2024
यूथ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है, जिसमें 45 साल से कम उम्र के व्यापारी खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता 15 से लेकर 18 फरवरी तक राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में कराई जाएगी। बिलासपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवदीप सिंह अरोरा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य रात दिन व्यवसाय में जूझ रहे व्यापारियों को मैदान में लाकर स्वस्थ वातावरण में क्रिकेट खिलाकर उन्हें करो ताजा करना है। उन्होंने कहा कि एक मैदान में जब सारे व्यापारी इकट्ठे होंगे तो बिजनेस को लेकर तो चर्चा होगी ही साथ ही बिजनेस से बाहर खुले वातावरण में मन मस्तिष्क को भी बेहतर करने का अवसर मिलेगा। दुकानदारी की सारी चीजों को भूलकर वे टीम भावना से खेल का आनंद लेंगे तो उनके अंदर भी एक अनुशासन की भावना पैदा होगी जो किसी भी उद्योग या व्यवसाय के लिए जरूरी है। यह खेल टेनिस बॉल से खेला जाएगा। प्रतिदिन शाम को 6:00 से लेकर रात 11:00 बजे तक प्रतियोगिता कराई जाएगी।

राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में फ्लड लाइट में सारे मैच कराए जाएंगे। शुरुआती मैच 8 ओवर के होंगे आखरी में सेमीफाइनल और फाइनल मैच 10-10 ओवर के कराए जाएंगे। इसके पहले इस तरह का आयोजन फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी में कराए जाते थे, मगर अब पांचवीं बार यह आयोजन राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में कराए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जितने भी खिलाड़ी होंगे इनमें प्रोफेशनल कम नए खिलाड़ी ज्यादा होंगे जिनके खेल को देखने का मजा ही अलग होगा। पहले पुरस्कार के रूप में 55 हजार 555 रुपए रखा गया है, वही सेकंड पुरस्कार 44 हजार 444 रुपए के साथ ही अलग-अलग कई अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले की टोटल 12 टीमों को शामिल किया जाएगा जो अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनुपम अरोरा,साकेत तिवारी, सतमीत सिंह,सचिन सुल्तानिया अनिल वाधवानी,परमजीत सिंह उबेजा के अलावा अन्य युवा व्यवसाई मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
