ट्रायसायकल मिलते ही दिव्यांगों के आंख से खुशी के आंसू छलक उठे… दिव्यांगों की सेवा जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य… सभापति अंकित ने बताया..जरूरत मंदों तक पहुंच रही सरकार की योजना… दिव्यांगों में आटो ट्रायसायकल का वितरण…
बिलासपुर, अगस्त, 20/2022
जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अरुण सिंह,सभापति अंकित गौरहा ने सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांगों के बीच आटो ट्रायसायकल का वितरण किया। ट्रायसायकल मिलने के बाद दिव्यांग दोनो व्यक्तियों ने खुशी जाहिर कीय। इस दौरान दोनों दिव्यांग व्यक्तियों के आंख से खुशी के आंसू छलक उठा। हितग्राहियों ने बताया कि जीवन बहुत ही कठिन गुजर रहा था। आटो सायकल मिलने के बाद जिन्दगी थोड़ी आसान हो जाएगी। साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
सादगी भरे कार्यक्रम के बीच जिला पंचायत परिसर में नेताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति में ट्रायसाकल का वितरण किया गया। अंकित गौरहा ने अपने पंचायत क्षेत्र के दो दिव्यांगो को शासन की योजनाओं के तहत आटो ट्रायसायकल वितरित किया।
गौरहा ने बताया कि ग्राम नगरौड़ी निवासी सुन्दर कैवर्त और बैमा निवासी लक्ष्मी नारायण दिव्यांग हैं। दिव्यांग होने की वजह से दोनो को दिनचर्या के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दोनो की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान के सहयोग से समाज कल्याण विभाग ने आटो ट्रायसाकल वितरण किया। अब दोनो की जिन्दगी में थोड़ी राहत भरी ठण्डक पहुंचेगी।
अंकित ने कहा कि शासन प्रशासन हमेंशा गांव गरीब और किसानों के साथ है। प्रदेश की भूपेश सरकार का स्षष्ट निर्देश है कि जरूरत मंदों खासकर दिव्यांगों की सेवा जनप्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य है। हमारा प्रयास हमेशा रहेगा कि ना केवल दिव्यांग बल्कि सभी जरूरत मंदों को शासन की जनहित नीतियों के तहत लाभ पहुंचाया जाए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन,जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के अलावा जितेंद्र पांडे,राजेश्वर भार्गव और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन

