बैंक से फर्जी दस्तावेज जमा कर लोन लेकर फरार होने वाले 2 लोगो को पुलिस ने अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार…
बिलासपुर, अगस्त, 20/2022
बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा कर 86 लाख से अधिक का लोन लेकर किश्त ना पटाने वाले 2 लोगो को तारबाहर पुलिस ने एक आरोपी को पेंड्रा और दूसरे को भाटापारा से गिरफ्तार किया है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाई की है।
तारबाहर टीआई देवेश राठौर ने बताया कि लिंक रोड स्थित छग. राज्य ग्रामीण बैंक की मैनेजर ने अंकिता दुबे ने थाने में शिकायत की थी कि बैंक में फर्जी दस्तावेज और झूठा निवास प्रमाण पत्र व कार्य विवरण जमा कर 86 लाख से अधिक का लोन लेकर ठगी करने वाले आरोपियों ने लोन नही पटाया और फरार हो गए। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार हुए लोगो की तलाश की गई लोन लेने वालों ने अपना गलत पता बैंक में दिया था पुलिस टीम ने उन लोगो का सही पता निकाल कर उन तक पहुंची अलग अलग टीम बना कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक को तेंदुपारा पेंड्रा से और दूसरे को धनेली भाटापारा से पकड़ा गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अभी अन्य आरोपी फरार है जिन्हें पकड़ने पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस पूरी कार्यवाई में टीआई देवेश सिंह राठौर, सउनि. टोप्पो, प्रआ. प्रफुल सिंह, आर.सज्जू अली, सय्यद मो. अली, किशन राय का योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
