अटल श्रीवास्तव मेरे विश्वसनीय सहयोगी एवं कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। अटल श्रीवास्तव को कोटा से विधायक बनाने की अपील करने आया हूं, विकास की जिम्मेदारी मेरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव तेंदुवा की सभा के बाद बेलगहना ब्लॉक में किया जनसंपर्क…
बिलासपुर, कोटा नवंबर, 08/2023
कोटा विधानसभा में कोटा ब्लाॅक के ग्राम तेंदुवा में विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में तंेेदुवा, मटसगरा, खपराखोल, करगीकला, करगीखुर्द, धूमा, लोकबंद, लमकेना, इमलीपारा, कुशमुली, सिरसहा, मनपहरी, नेवसा, मटकाबंाधा, गोबरीपाटा, खैरझिटी, मोहदी, बारद्वार आदि ग्रामों की जनता बड़ी संख्या उपस्थित थे।
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अटल श्रीवास्तव युवा है, इंजीनियर है, मेरे सहयोगी है, कांग्रेस के संघर्षशील और मेहनती कार्यकर्ता है। संगठन में कार्य करने की क्षमता को देखकर कांग्रेस ने इन्हें कोटा से उम्मीदवार बनाया हैं। अटल श्रीवास्तव के सामने दो परिवार है और अटल श्रीवास्तव के साथ कोटा की जनता है। कांग्रेस का विधायक बनाइये कोटा के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी।

भूपेश बघेल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पर अपनी आस्था प्रकट की और अटल श्रीवास्तव को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस के विकास को देखते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया। ब्लाॅक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने सभी को सदस्यता प्रदान की।
सभा में बैजनाथ चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, अरुण चैहान, प्रमोद नायक, सीमा घृतेश, फागूराम पाटले, माया मिश्रा, अनिता दुबे, ममताराम साहू, तुलसी साहू, गणेश राम यादव, सालिकराम केवट, सालिक यादव, उत्तम चतुर्वेदी, फूलचंद अग्रहरि, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिर्सो, आर.आर. गिरि, टी.डी. घृतेश, शत्रुहन यादव, लतेल राम मरावी, भारत पटेल, राजू सिदार, अशोक अनंत, चिंताराम ध्रुव, संतोष बघेल, राजनंदनी कश्यप, अलीबाबा कश्यप, जूनियर अरुण त्रिवेदी कार्यक्रम का संचालन देव कुमार कुर्रे ने किया।
अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा के बेलगहना ब्लाॅक के बहेरामुड़ा, लहंगाभाठा, लूफा, शक्तिबहरा, करहीकछार ग्राम पंचायतों में जोन, सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के साथ सघन जनसंपर्क किया। छोटी-छोटी जनसभाएं लेकर मतदाताओं के सामने 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की, मत एवं आशीर्वाद मांगा। अटल श्रीवास्तव के साथ जनसंपर्क के दौरान संदीप शुक्ला, गणेश कश्यप, यासीन खान, कन्हैया गंधर्व, मनोज बाजपेयी, कपिल जायसवाल, उमेन्द्र शर्मा, चंचल उइके, अभिषेक गुप्ता, हिरालाल साव, किशुन मेश्राम, बच्चन सिंह खुसरो, देव नारायण साव, सुमन दास, प्रवीण गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल शामिल रहें।
जनसंपर्क के दौरान भूपेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समक्ष रमेश यादव ने साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस एवं भागबली बंजारे ने साथियों सहित जनता कांग्रेस जोगी छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
बिलासपुर05/06/2026विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
