बिलासपुर, नवंबर, 23/2025
धरने पर गरजे बेलतरा विधायक: “सिर-फुटवल पार्टी नंबर बढ़ाने में लगी है” सुशांत बोले “कांग्रेसी हर जगह उगने वाले फूल”…
खस्ताहाल सड़को को मुद्दा बना कर प्रदर्शन कर रहे कॉंग्रसियों को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आड़े हांथों लेते हुए अपने जाने पहचाने अंदाज में तल्ख़ प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कोंग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रसी बेसरम के फूल हैं ये कही भी उग जाते हैं।
इन्हे आरोप लगाने के पूर्व पहले अपने गिरेबान में झाँक लेना चाहिए कट कमीशन करप्शन में लिप्त रहे कोंग्रेसियों ने अपने शासनकाल में खस्ताहाल सड़कों की कभी सुध नहीं ली तब वे सत्तामद में चूर मदमस्त रहे अब ज़ब विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार में विकास के कार्य लगातार स्वीकृत हो रहे हैं तो अपने पार्टी में अपना नम्बर बढ़ाने राजनीतिक खानापूर्ति में लगे हैं। विधायक सुशांत शुक्ला यही नहीं रुके उन्होंने कॉंग्रसियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये बेशर्म काग्रेसी जिन्होंने पिछले पांच साल जनता को सिर्फ ठगने का काम किया कमीशन ओर करप्शन में मस्त रहे और जब जनता ने इन्हे बुरी तरह से नकार दिया तो ये घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं
सुशांत शुक्ला ने कहा कि मैं मिडिया के माध्यम से धरना दे रहे सभी कॉंग्रेसियों को चुनौती दे रहा हूं पहले वे बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बेलतरा के विकास में क्या क्या कार्य किये उसे प्रमाणित करे अन्यथा सड़को पर तमाशेबाजी करना बंद करे उन्होंने कहा कि यद्यपि कांग्रेसी सब जानते हैं फिर भी मै उनकी जानकारी के लिए एक बार फिर बता दूँ कि वे जिस सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन का नौटंकी कर रहे उन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है परन्तु यह भाजपा की सरकार है प्रसाशनिक प्रकिया के परिपालन पश्चात् निर्माण कार्य प्रारम्भ होंगे जो पूरी गुणवत्ता और समय सीमा में पुरे किये जायेंगे इस लिए मैं अपने क्षेत्र के भोलीभाली जनता से अपील करता हूँ कि वे इनके छलावे में ना आए।
इन्हे क्षेत्र कि जनता के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है ये सिर्फ ओर सिर्फ अपनी सिर फूटवल्ल पार्टी में अपने नम्बर बढ़ाने के लगे है जिनका नम्बर जनता पहले ही काट चुकी है विधायक ने बताया मोपका राजकिशोर नगर लिगीयाडीह अंतर्गत आने वाली सभी प्रमुख सड़के जिन कुछ पर निर्माण कार्य चल रहें है और कुछ कि प्रक्रियाधीन हैं जो जल्द ही मूर्त रूप लेगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
