बिलासपुर, अक्टूबर, 09/2026
बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य
विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत बड़ी स्वीकृति मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-07 के लिए कुल 18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के तहत सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना का विस्तार किया जाएगा।
स्वीकृत परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, चाटीडीह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण से व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
तीन प्रमुख कार्यों को मिली मंजूरी
जोन-07 के अंतर्गत खमतराई रोड में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 4 करोड़ 58 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह माता करमा चौक से मोपका बायपास तक सड़क, नाली एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 9 करोड़ 38 लाख 44 हजार रुपये की मंजूरी मिली है। यह इस स्वीकृति के अंतर्गत सबसे बड़ी परियोजना है, जिससे संबंधित मार्ग पर आवागमन और नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
इसके अलावा चाटीडीह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी।
निगम को 38.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए कुल 38 करोड़ 23 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें जोन-07 को 18 करोड़ 96 लाख 8 हजार रुपये तथा जोन-08 को 3 करोड़ 90 लाख 98 हजार रुपये के कार्यों की मंजूरी दी गई है। जोन-07 के लिए स्वीकृत राशि शहरी अधोसंरचना के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने जताया आभार
विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं को लगातार प्राथमिकता मिल रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, विद्युतीकरण और व्यावसायिक अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बेलतरा को आधुनिक, सुविधायुक्त और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के संकल्प के साथ आगे भी नागरिकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
