जांजगीर/चांपा, जनवरी, 14/2025
बड़ी खबर : शराब भट्टी की कैश वैन से बड़ी लुट… गार्ड को गोली मार लाखों लुट ले गए बदमाश… जिले में नाकेबंदी…
बंदूक की नोक पर दो बदमाशों ने शराब दुकान की कलेक्शन वैन से लाखों रुपए लुट ले गए। गार्ड के पैर में लगी गोली मार कर घटना को अंजाम दिया। गार्ड को इलाज जांजगीर के जिला अस्पताल ले जाया गया है।मौके पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है। कैस वैन शराब दुकानों से कलेक्शन करते हुए थे खोखरा देशी शराब भट्टी पहुंची थे। पुलिस सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की पहचान करने में लगी है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर क्षेत्र में लाखों की लुट हुई है लुट की घटना को अंजाम देने लुटेरों ने गार्ड के पैर में गोली मारी फिर कैश से भरा बैग ले कर फरार हो बैग में शराब दुकान कलेक्शन था जिसे लेने कैश वैन पहुंची थी। घटना लगभग साढ़े पांच बजे की है जो कि कोतवाली क्षेत्र के खोखरा गांव की है जहां की देशी शराब भट्टी के पैसे कैश वैन में रखे गए थे। लुटेरे घटना के बाद बाइक से भाग निकले जिनकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रहीं है पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी कर दी है।

कैश वैन जिले की शराब दुकानों से कलेक्शन कर ग्राम खोखरा की दुकान पहुंची थी इस गाड़ी में हथियार बंद गार्ड भी मौजूद था जिसे बदमाशों ने गोली मारी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि वैन ने कितने पैसे थे लेकिन सूत्रों से जानकारी मिल रही की करीब 40/45 लाख रुपए वैन में थे जिसे लुट कर
घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है। अधिकारियों द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट लगा गाड़ियों की जांच की जा रही है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देख कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों से जानकारी मिल रही की बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग की है हालांकि आगे पुलिस जांच में खुलासा हो पाएगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
