बड़ी खबर : उपसचिव सौम्या चौरसिया 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में… ईडी ने कोर्ट में किया पेश…
रायपुर/बिलासपुर, 14/2022
राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया को कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सौम्या को अब 19 दिसंबर तक जेल में रहना पड़ेगा। कोयला परिवहन घोटाला और मनी लाड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज कोर्ट में पेश किया गया था। इससे पहले सौम्या ईडी की रिमांड पर थी। रिमांड अवधि खत्म होने आज उन्हे जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। वहीं आईएएस समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं। सभी आरोपियों की रिमांड अवधि आज पूरी हो गई है।
ईडी ने इस ममले में कुछ दिन पहले उपसचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत पांचों आरोपितों की 152.31 करोड़ रूपए की 91 संपत्ति कोर्ट ने अटैच कर दी है। ईडी ने शनिवार यानी 10 दिसंबर को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद चारों आरोपियों आईएएस बिश्नोई, सूर्यकांत, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया।
चार्जशीट पर ईडी का कोई प्रपोजल नहीं
कोर्ट के फैसले के बाद सौम्या चौरसिया के वकील मनिंदर सिंह ने बताया कि पिछली बार ईडी ने 4 दिन का रिमांड लिया था। ईडी ने आज कोर्ट में कहा है उनको अब और पूछताछ नहीं करनी है। जब तक हमारी जांच चल रही आप उनको जेसी भेज दीजिए। ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 5 दिन के जेसी में भेजा है। इसके बाद मनिंदर सिंह ने बताया कि आज की पेशी में ईडी की तरफ से कोई प्रपोजल नहीं रखा गया था।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय पांडेय ने बताया कि ईडी के परिवाद में उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक शख्स ने मिलकर घोटाले को अंजाम दिया है। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को कोर्ट में आठ हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। शनिवार को भी बोरों व डिब्बों में दस्तावेज लेकर पहुंची थी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगली बार सभी आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए। कोर्ट ने अति आवश्यक होने पर ही कोर्ट लाने के निर्देश दिए हैं।

11 अक्टूबर से लगातार हो रही कार्रवाई…
ईडी ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के 75 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को इस मामले में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के तत्कालीन सीईओ समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और वकील-कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
