बिलासपुर, मार्च, 24/2025
बिलासपुर : हरे भरे पेड़ की अवैध कटाई… शासन की बिना अनुमति लिए नजूल भूमि पर काटे पेड़… प्रशासन ने जारी किया नोटिस…
बिलासपुर में अवैध पेड़ कटाई का एक मामला सामने आया है जहां नजूल भूमि में खड़े विशाल हरे भरे पेड़ को शासन की बिना अनुमति लिए काट दिया गया है। शहर के जरहाभाठा मंदिर चौक के पास नजूल की आधे एकड़ से ज्यादा जमीन है जो कृष्ण कुमार अग्रवाल के नाम पर आवंटित है। इस भूमि में हर भरा बड़ा पेड़ था जिसे जमीन मालिक ने कटवा दिया है। इस की अवैध कटाई कराई गई है क्योंकि पेड़ काटने की शासन से अनुमति नहीं मिली है इसके बाद भी पेड़ को काट दिया गया है और पेड़ कटाने के बाद उस जगह को मिट्टी भर कर समतलीकरण कर दिया गया है। पेड़ों की अवैध कटाई एक गंभीर समस्या है इससे हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचता है। हालांकि पेड़ों की कटाई के बजाय वैकल्पिक समाधानों का उपयोग करना चाहिए पेड़ों की कटाई के बजाय उनका पुनरुत्पादन करना चाहिए।
इस मामले में बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू का कहना है कि पेड़ कटाई की जानकारी मिली है इसकी अनुमति नहीं ली गई है नजूल शाखा से जानकारी मंगाई गई है उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
आज कल लोग शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के कारण पेड़ों को काटकर भूमि का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए करने लगे है। कई बार लोग पेड़ों की कटाई के नियमों से अनजान होते हैं और अनजाने में ही पेड़ों की कटाई कर देते हैं। पेड़ों की अवैध कटाई के परिणाम भी बहुत गंभीर हो सकते हैं। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके लिए सरकार को पेड़ों की कटाई पर सख्त नियम बनाने और उनका पालन सुनिश्चित करना चाहिए। शासन को वन संरक्षण नीति बनानी चाहिए।

Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
