• Tue. Jul 28th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

खेलो इंडिया के तहत बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम मे चल रहा मार्शल आर्ट… अगले साल जापान मे होने वाले एशियन गेम्स मे वूशु का भारतीय दल करेगा प्रतिनिधित्व…

बिलासपुर, मार्च, 24/2025

खेलो इंडिया के तहत बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम मे चल रहा मार्शल आर्ट… अगले साल जापान मे होने वाले एशियन गेम्स मे वूशु का भारतीय दल करेगा प्रतिनिधित्व…

बिलासपुर। खेलो इंडिया के तहत बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम मे चल रहे मार्शल आर्ट वूशु नेशनल लीग स्पर्धा मे देश भर से 260 महिला खिलाड़ी जुटी है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब मे हुए प्रेस वार्ता मे कहा कि रविवार को स्पर्धा का समापन किया जाएगा। जिसमें फेडरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। फेडरेशन के उपाध्यक्ष विजय सराफ और सचिव सोहेल अहमद ने बताया कि विशु का फेडरेशन कप बिलासपुर में 23 से 27 मार्च तक आयोजित है, जिसमें देशभर से 500 से ज्यादा वरिष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल को लेकर देश की सरकार प्रोत्साहित कर रही है। अब तक इसकी राष्ट्रीय स्तर पर तीन केंद्र अरुणाचल प्रदेश,पटियाला और मणिपुर में बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ मे इसका एक्सीलेंस सेंटर खोलने राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा वर्ष 2006से 2023 तक एशियन गेम्स मे भारतीय खिलाड़ियों ने वूशु स्पर्धाओं मे मजबूत खेल प्रदर्शन किया है। विश्व स्तर पर वरिष्ठ वर्ग मे पांचवां और जूनियर वर्ग मे भारत की पोजिशन तीसरे स्थान पर है। खिलाड़ी सैन्य क्षेत्र मे सेवाएं दे रहे है। अगले साल जापान मे होने वाले एशियन गेम्स मे वूशु का भारतीय दल जाने ऐसे आयोजनों से अपनी तैयारी कर रहा है। प्रेस कांफ्रेंस मे छत्तीसगढ़ वूशु एसोसिएशन के महासचिव डी कोनडिया और बिलासपुर मे एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर मौजूद थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
91 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP

You missed