बिलासपुर, सितंबर, 26/2024
नवरात्र गरबा में एक बार फिर तीन दिन झूमेगा बिलासपुर… कई सेलिब्रिटी पहुंचेंगी शहर…
बिलासपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र गरबा में शहर वासी गरबा करेंगे। 6,7 और 8 अक्तूबर को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का ये गौरवशाली तीसरा वर्ष है। उसलापुर के रॉयल पार्क में होने वाले नवरात्र गरबा महोत्सव की शुरुवात वर्ष 2022 में हुई थी। एयू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के संचालक अमित संतवानी और उत्पल सेनगुप्ता ने मिलकर दो साल पहले मातारानी के इस महोत्सव की शुरुआत की थी।

केवल दो ही वर्षों में एयू के इस आयोजन ने पूरे बिलासपुर शहर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस आयोजन ने अब विशाल रूप ले लिया है। नवरात्र गरबा की तैयारी विगत तीन माह पहले से शुरू हो जाती है। उसलापुर स्थित क्लब रॉयल पार्क में गरबा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
इस बार बिलासपुर में नवरात्र गरबा में सुप्रसिद्ध धारावाहिक, टीवी के रियलिटी शो और बॉलीवुड के जाने माने चेहरे बिलासपुर में शिरकत करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से शहरवासी बॉलीवुड, रियलिटी शोज़ और टीवी के उन जानेमाने चेहरों से रूबरू हो पाएंगे जिनका दीदार अबतक सिर्फ़ परदे पर होता आया है।
वर्ष 2022 में शुरू हुआ नवरात्र गरबा महोत्सव अब हर किसी की जुबान पर है। हर कोई अपनी तैयारी में लगा है। नवरात्र गरबा के एंट्री पास भी अब उपलब्ध हैं जो तय मापदंड के अनुसार मार्केट से लिए जा सकते है।
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े गरबा महोत्सव के रूप में अपनी पहचान बना चुके नवरात्र गरबा में आपको बड़ा ग्राउंड, सुविधाजनक पार्किंग, महिलाओं के लिए सुरक्षित व्यवस्था, पकवानों के स्टॉल एवम् स्वच्छ प्रसाधन की व्यवस्था भी उपलब्ध होती है।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
बिलासपुर26/06/2026साध्वी बनाम नगर पंचायत अध्यक्ष : छेड़छाड़, धमकी और जमीन कब्जा के आरोपों से गरमाई सियासत … अध्यक्ष लवकुश पर लगे गंभीर आरोप…
