• Sun. Aug 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बीजेपी का सदस्यता अभियान : राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं हुई शामिल…

बिलासपुर, सितंबर, 25/2024

बीजेपी का सदस्यता अभियान : राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं हुई शामिल…

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत ओम नगर, जरहाभाठा बिलासपुर में एक भव्य बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर कई नगरवासियों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी के प्रति जनता का समर्थन और विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ।

बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के ऐतिहासिक योगदान, विकास की दिशा में किए गए कार्यों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, भाजपा द्वारा देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है।

इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने आम जनता से अपील कि है की वे पार्टी के साथ जुड़ें और देश की प्रगति में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक पार्टी के सिद्धांतों को पहुंचाना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…

You missed