बिलासपुर, मई, 27/2025
पार्षद कार्यालय से लगी जमीन में अवैध प्लाटिंग का काला कारोबार… जोन कमिश्नर ने जारी किया नोटिस…
बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 10 में पार्षद कार्यालय से लगी जमीन पर अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से जारी है इस मामले में पटवारी ने प्रतिवेदन भी तहसीलदार को दे दिया है। लेकिन इसके बाद भी अवैध प्लाटिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। प्लाटिंग में कंस्ट्रक्शन भी शुरू हो गया है अब सवाल उठता है कि अवैध प्लाटिंग में नक्शा कैसे पास हुआ या यह भी बिना अनुमति के निर्माण कार्य हों रहा है। जोन कमिश्नर ने अवैध प्लाटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद के रिश्तेदारों को नोटिस जारी किया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने बताया कि अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है 1/2 दिन में टीम भेज कर अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का गोरखधंधा बदस्तूर जारी है जगह जगह कृषि भूमि को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर बेचा जा रहा है इसमें न तो चौड़ी सड़क है न गार्डन यहां तक निकासी के लिए नली भी नहीं है ऐसे में अवैध प्लाटिंग में प्लाट लेने वाले अपनी जमापूंजी इसमें लगा कर खुद को ठगा सा महसूस करने लगते है। भूमाफिया जमीन को ऊंचे दामों में बेच के चले जाते है। इस अवैध प्लाटिंग करने वाले जमीन मालिक इसे वैध बता रहे है। जबकि पटवारी से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी तरह से अवैध प्लाटिंग है। खसरा नंबर 593 में यह जमीन कई टुकड़ों में अलग अलग नाम पर है सब को जोड़ कर बड़ा भूखंड बनाकर टीएनसी और रेरा की अनुमति लिए बिना जमीन को कई टुकड़ों में काटकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है और इस जमीन के कुछ हिस्सों में निर्माण भी शुरू कर दिया है जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि कुछ जमीन के टुकड़ों की रजिस्ट्री भी करा दी गई है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
बिलासपुर09/08/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में वितरित की 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन बोतलें…
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
