बिलासपुर, मई, 26/2025
सकरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार…
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब परिवहन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के कब्जे से 7.380 लीटर देशी प्लेन शराब जिसकी कीमती 3280 रूपये तथा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एसी 9032 को जप्त किया गया। युवक के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के खिलाफ कार्रवाई करने सभी थानों को निर्देशित किया है। जिसके बाद थाना प्रभारी सकरी प्रदीप आर्य द्वारा नशा के कारोबार करने वालो पर कार्रवाई करने मुखबीर लगाया गया था कि दिनांक 25-05-2025 को रात्रि 00-20 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू निवासी दैहानपारा सैदा अपनी मोटर सायकल से अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बटालियन रोड सकरी होते हुए अपने घर तरफ जा रहा है कि मुखबीर सूचना के निशानदेही पर रवि कुमार वर्मा उर्फ सोनू पिता बजरंग लाल वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी दैहानपारा सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर को बटालियन रोड सकरी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन करते पकडा गया आरोपी के कब्जे से 41 पाव (7.380 लीटर) देशी शराब कीमती 3280 रूपये तथा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एसी 9032 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विजय राठौर, आर सुमंत कश्यप, रामचन्द्र कश्यप, पवन बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized24/06/2026भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
अपराध23/06/2026जेल में मर्डर,, कैदी ने कैदी की कर दी हत्या,, खूनी वारदात से जेल में हड़कंप…
बिलासपुर23/06/2026सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
बिलासपुर23/06/2026नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
