दीपका, 17 सितम्बर 2025
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दीपका में स्वच्छता अभियान आयोजित… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
सत्यम यादव ( जिला संवाददाता कोरबा )
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दीपका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाना रहा।

अभियान में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
ज्योति नंद दुबे जी, छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष
दीपका मंडल कार्यक्रम प्रभारी श्री सतीश झा जी, जिला मंत्री
मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति जी
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू जी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख चिकित्सक डॉ. हरि कंवर
पूर्व मंडल अध्यक्षगण सूर्य प्रकाश शर्मा एवं द्वारिका शर्मा
महामंत्री धर्म तिवारी
कार्यक्रम संयोजक मनोज दुबे
सह संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, रोहित राठौर
वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, उपाध्यक्ष अनीता पटेल, कुसुम लता कैवर्त, सविता कंवर एवं सुभद्रा यादव
युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह, युवा नेता सत्यम यादव, नरेंद्र पटेल, वीरेंद्र यादव
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद गजेंद्र राजपूत
मीडिया प्रभारी निलेश साहू
पार्षद संतोष निराला जी, विकास सोनी

भाजपा नेता छतलाल यादव, राम शंकर उपाध्याय, राम सुरेश त्रिपाठी, सहस राम, फेकू राम कंवर, गोकरन कंवर साथ ही, नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देशसेवा और जनकल्याण को समर्पित है। सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से समाज की सेवा करने का एक अवसर है। दीपका मंडल में आयोजित इस स्वच्छता अभियान से यह संदेश गया कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि विकास और आत्मनिर्भर भारत की नींव भी है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई की गई, पौधारोपण किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संयोजक मनोज दुबे और सह संयोजक मुकेश जायसवाल को सभी ने धन्यवाद दिया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
