• Sat. Aug 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कांग्रेस की आवाज वक्ता चयन अभियान… जीपीएम में प्रवक्ता के लिए 27 ने दिया इंटरव्यू… कांग्रेस का संचार विभाग जारी करेगा सूची…

कांग्रेस की आवाज वक्ता चयन अभियान… जीपीएम में प्रवक्ता के लिए 27 ने दिया इंटरव्यू… कांग्रेस का संचार विभाग जारी करेगा सूची…

बिलासपुर/ गौरेला पेंड्रा मरवाही/ मई 02/2023

वक्ता राजनीतिक दल में अपने दल का चेहरा होता है। देश की सबसे पुरानी व गौरवशाली पार्टी कांग्रेस जिसका इतिहास आजादी के इतिहास के समानांतर है उस पार्टी के वक्ता हेतु चयन केवल पार्टी ही नहीं, राष्ट्र, समाज व मानवता की सेवा का एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा सकता है। उक्त उदगार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व गौरेला पेंड्रा मरवाही के वक्ता चयन प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने पेंड्रा स्थित कांग्रेस भवन में वक्ता चयन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

अपने संबोधन में चौहान ने कहा कि वक्ता के रूप में कार्य करते हुए स्वयं के व्यक्तित्व व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का बड़ा अवसर प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी, सह प्रभारी चंदन यादव के मार्गदर्शन, निर्देशन में संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के समन्वयन में यह विशेष कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है।

मरवाही विधायक डॉ. के के ध्रुव ने सभी आनुषांगिक संगठनों, प्रकोष्ठों सहित अन्य कांग्रेस विचारधारा से जुड़े बुद्धजीवियों का आह्वान किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में वक्ता के रूप में चयनित होकर बेहतर कार्य किया जा सकता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने वक्ता चयन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस को वक्ताओं की अच्छी टीम मिलेगी जो कांग्रेस का पक्ष हर क्षेत्र में सफलता पूर्वक रखेगी।

कांग्रेस की आवाज वक्ता चयन अभियान के कांग्रेस भवन पेंड्रा के उक्त आयोजन में डॉ नरेंद्र राय, अशोक शर्मा, पंकज तिवारी, ओम प्रकाश बंका, मोहम्मद सादेक, अमन शर्मा, घनश्याम सिंह, गजमती भानु, संध्या राव, कृष्णा जायसवाल, हरीश चेलकर आदि ने संबोधित किया और संचालन पुष्पराज सिंह ने किया।
वक्ता चयन की इस प्रक्रिया में कुल 27 लोंगो ने भाग लिया और प्रभारी अनिल सिंह चौहान के समक्ष निर्धारित मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने चिंतन मनन किया। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अनिल सिंह चौहान ने कहा कि चयनित वक्ताओं की सूची प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में संचार विभाग द्वारा जारी की जाएगी। जिले से 15 या उससे अधिक वक्ताओं के चयनित होने की संभावना है। रविवार को आयोजित पेंड्रा में आयोजित वक्ता चयन कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कांग्रेसियों में ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक, प्रशांत श्रीवास, न. प. पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान, युंका जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed