प्रबल प्रताप जूदेव की जन आशिर्वाद रैली में उमड़ी भीड़… हिंदू महासभा और भाजपा ने किया रक्त तिलक से स्वागत…
बिलासपुर/पेंड्रा/कोटा, 06/2023
कोटा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की जन आशीर्वाद रैली हिंदू महासभा एवं भाजपा के जांबाज युवाओं के द्वारा रक्त तिलक से स्वागत किया गया।
हाई स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर में पूजापाठ के उपरांत वार्ड क्रमांक 12 एवं 11 में सघन जनसंपर्क करते हुए रैली दुर्गा चौक पहुंची। जहां आम जन के द्वारा भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया।

रैली में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भाजपा प्रत्याशी की प्रबल जीत की ओर संकेत कर रही थी। रैली भार्रपारा होते हुए नए बस स्टेंड, मस्जिद मोहल्ला होते हुए वार्ड क्रमांक 9 और 10 का भ्रमण कर गर्ल्स स्कूल होते हुए चेतन चौक ,बजरंग चौक,जय स्तंभ चौक पहुंची। उसके बाद पुरानी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर एवं पुरानी बस्ती वार्ड 4,5,6,7,8 में जन संपर्क करते हुए जन आशीर्वाद रैली का समापन हुआ।

पूरे पेंड्रा नगर भ्रमण के दौरान बुजुर्ग,युवा एवं महिलाओं का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी को मिला। जगह जगह महिलाओं ने प्रबल की जीत के लिए चंदन अक्षत से तिलक किया गया और आरती उतार अपना आशीर्वाद दिया। पूरा पेंड्रा नगर आज पूरी तरह से भाजपा और भगवामय हो गया था।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
