मां शाकंभरी जयंती महोत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा… महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा…
बिलासपुर, जनवरी, 07/2023
ग्राम पंचायत फरहदा में मरार (पटेल) समाज के द्वारा आयोजित माँ शाकंभरी जयंती महोत्सव में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा शामिल हुए उन्होंने पूजा अर्चना कर समाज के उन्नति,प्रगति के साथ ही सभी के सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने संबोधित करते हुए कहा कि माता शाकंभरी मां दुर्गा के ही अनन्य रूपों में से एक हैं जिनका अवतरण सृष्टि पर अकाल को दूर करने और खुशहाली लाने के लिए हुआ था। मां दुर्गा के इस सौम्य स्वरूप को शताक्षी के नाम से भी जाना जाता है। जब सृष्टि पर भीषण अकाल पड़ा था। तब अपने भक्तों को इस विकराल समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए शाकंभरी देवी ने अवतार लिया था। वैदिक कथाओं में बताया गया है कि मां के आंखो से अश्रु के रूप में पानी की धाराएं बहने लगी थी। उसी पानी से सृष्टि में पुनः हरियाली आ गई थी और पटेल समाज भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में माटी पुत्र की तरह ही कार्य करके उन्नत और आधुनिक कृषि करके अनाज फल सब्जी के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा…
मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत फहरदा में कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया इसमें पटेल समाज की महिलाओं ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई इसके पश्चात पटेल भवन में पूजा अर्चना के बाद समाजिक भोज ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रघु पटेल, दिनेश पटेल,भगत पटेल,संतोष पटेल,जोगेश्वरी पटेल,अंबिका पटेल, गंगोत्री पटेल व समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
