बिलासपुर, फरवरी, 14/2025
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के नाम जिलाध्यक्ष विजय की खुली चिट्ठी…. अधिकृत उम्मीदवार और पार्टी के खिलाफ किया काम तो होगी कार्रवाई…
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने ब्लाक अध्यक्षों के अलावा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की अपील…
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ काम करने वाले पर हो सकती है अनुशासन की कार्यवाही…
बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल के साथ ही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारी व रणनीतिकारों ने फोकस करना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी को होना है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा जिले के पदाधिकारियों व व कांग्रेसजनों के नाम खुला पत्र जारी किया है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम लहराने की अपील की है। जारी पत्र में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कार्यकर्ताओं से अपील के साथ ही इस बात की हिदायत भी दी है कि पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि पंचायत चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है। इसके बाद भी भाजपा व कांग्रेस ने जिला व पंचायत जनपद पंचायत के सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है और पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने और मदद करने का निर्देश भी दिया है। गैर दलीय आधार पर हो रहे चुनाव के बाद भी प्रदेश कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को अधिकृत किया है उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करने का निर्देश भी जारी किया है। नगरीय निकाय चुनाव की तर्ज पर जिला पंचायत सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव में भी दोनों दलों को खुला और भितरघात का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को भीतर ही भीतर या फिर खुलकर साथ देने वालों पर पार्टी की नजरें लगी हुई है।
समझाइश के बाद ना मानें तो कार्रवाई…
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने साफ किया है कि पार्टी लाइन के अनुसार हम सभी को काम करना होगा। संगठन की मजबूती के साथ ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को चुनाव जीताने की हम सबकी जिम्मेदारी है। समझाइश के बाद भी बात नहीं मानने वालों और अनुशासनहीनता करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस ने 17 मे से 16 में अधिकृत उम्मीदवारी एक सीट को किया फ्री…
बिलासपुर जिला पंचायत में 17 निर्वाचन क्षेत्र है। कांग्रेस ने 16 सीटों के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की है। एक सीट को फ्री छोड़ दिया है। जिन 16 सीटों के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है वहां जिला कांग्रेस कमेटी की पैनी नजर लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी व उनकी टीम की कोशिश है कि बिलासपुर जिला के साथ ही जिले के जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा रहे। यही कारण है कि पूरे चुनाव के दौरान वे लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं और एक-एक सीट की फीडबैक भी ले रहे हैं। संबंधित ब्लाक कांग्रेस ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों से संपर्क भी बनाए हुए हैं।
वरिष्ठजनों से समन्वय बनाने की अपील…
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अपने पत्र में जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा जिले में निवासरत वरिष्ठ कांग्रेसजनों व मैदानी कार्यकर्ताओं से मौजूदा चुनाव में समन्वय बनाने व चुनावी दौरा करने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
