शराबी शिक्षक हुआ बर्खास्त, लंबे समय से बिना अनुमति गायब स्टाफ नर्स भी निलंबित…
बिलासपुर, अप्रैल, 01/2024
शराब सेवन कर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले स्कूल शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं लम्बे समय से अस्पताल से बिना अनुमति के गायब रहने वाली स्टाफ नर्स अनिता मरावी को निलम्बित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के अनुमोदन उपरांत दोनों कर्मचारियों की क्रमशः सेवा समाप्ति एवं निलंबन के आदेश जारी कर दिए गये हैं। स्कूल शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से और स्टाफ नर्स का निलंबन आदेश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य बिलासपुर से आज जारी किए गए।
गौरतलब है कि मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचहा में संतोष कुमार केंवट प्राथमिक स्कूल शिक्षक थे। उनके द्वारा 28 फरवरी को शराब सेवन कर स्कूल में हुड़दंग मचाया गया। घटना ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। कलेक्टर के निर्देश पर संतोष केंवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई। इस संबंध में निलंबित शिक्षक का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से पदच्युत कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की प्रावधानों के अंतर्गत दीर्घ शास्ति के अनुक्रम में यह कठोर कार्रवाई की है। इसी प्रकार मस्तुरी ब्लॉक के ही ग्राम लोहर्सी स्थित पीएचसी अस्पताल में पदस्थ स्टार्फ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। सुश्री मरावी 5 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बिना अनुमति के अस्पताल से नदारद पाई गई। बीएमओ मस्तुरी ने इस आशय की रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की थी। निलंबन अवधि में सुश्री मरावी सीएमएचओ कार्यालय में अटैच रहेंगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलते रहेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
