बिलासपुर, अप्रैल, 17/2025
आबकारी टीम ने तखतपुर,मस्तूरी,सीपत में की कार्यवाही… 101 लीटर महुआ शराब जप्त… 3 को भेजा गया जेल…
आबकारी विभाग ने तखतपुर, मस्तूरी, सीपत में अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरण में 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 101 लीटर महुआ शराब जप्त की है देर शाम सभी को जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश और आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी टीम ने तीन अलग अलग क्षेत्र में कार्रवाई की है। जिसमें छुटकू, विद्याडीह और पचपेड़ी में छापा मार कर अवैध कच्ची महुआ शराब को जप्त किया गया है। सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ग्राम भीलमी थाना सीपत में भी जिसमे 20लीटर महुआ शराब और दूसरा प्रकरण ग्राम सुकुलकारी थाना पचपेड़ी में जिसमे 40लीटर महुआ शराब लावारिस जब्त किया गया हुआ। इस पूरी कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक ऎश्वर्या मिंज, रमेश दुबे एवं स्टाफ मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश कल्याण कहरा राजेश यादव, आरक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।

इन्हें किया गया गिरफ्तार…
1.भगवती वर्मा पति परसराम वर्मा थघुटकू थाना कोनी से 15लीटर महुआ शराब
2.मेघलाल पिता कुल्लूराम निवासी विद्यादिह थाना पचपेड़ी से 9लीटर महुआ शराब
3.चंद्रशेखर पिता तुलाराम लोनिया निवासी नरगोड़ा सीपत से 12लीटर महुआ शराब
प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क)का प्रकरण दर्ज किये जाकर आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया|

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
