अन्ना दोसा, सुभाष डेयरी, सांझा चूल्हा सहित 5 पर खाद्य विभाग का छापा… अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का कर रहे थे उपयोग… कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाही…
बिलासपुर, अक्टूबर 19/2022
दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य विभाग सक्रिय हो जाता है। त्यौहार शुरू होते ही विभाग छापे मार कार्यवाही भी शुरू कर देता है। ऐसे ही छापा कार्यवाही बुधवार को भी खाद्य विभाग ने की हैं जिसमे शहर के 3 होटल और 2 डेयरी, में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाया गया है। इन सभी संस्थानों से विभाग ने सिलेंडर जप्त किया गया है। खाद्य विभाग की कार्यवाही मंगला स्थित अन्ना दोसा, सुभाष डेयरी, गोवर्धन डेयरी, मां शारदा कॉफी हाऊस और महाराणा प्रताप चौक के सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट में की गई है। ये सभी घरेलू सिलेंडर का अवैध रूप से उपयोग कर रहे थे।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज खाद्य विभाग ने कलेक्टर ने निर्देश पर अधिकारी अनुराग भदौरिया ने एक टीम गठित की और उन्हें कार्रवाई के लिए भेजा कार्रवाई में 5 सदस्य टीम ने अलग-अलग जगह में जाकर कार्रवाई की जिसमें 9 सिलेंडर खाली और 13 सिलेंडर भरे हुए मिले अलग-अलग अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 22 सिलेंडर टीम ने जब तक किया है इस बीच रेस्टोरेंट्स के मालिकों के बीच हड़कंप मचा रहा। महाराणा प्रताप चौक से लेकर मंगला चौक तक में कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों अलग-अलग होटलों से सिलेंडर बरामद किए और उन्हें जप्त किया है। पूरी कार्यवाही में टीम के ओंकार सिंह ठाकुर सहायक खाद्य अधिकारी, निरीक्षक श्याम वस्त्रकार, शेख अब्दुल कादिर, धीरेंद्र कश्यप, वर्षा सिंह रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
